ईरान का युद्धपोत 'शहीद महदवी' समुद्री समीकरणों को कैसे बदल रहा है?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143272-ईरान_का_युद्धपोत_'शहीद_महदवी'_समुद्री_समीकरणों_को_कैसे_बदल_रहा_है
पार्सटुडे- ईरान का युद्धपोत 'शहीद महदवी' एक रणनीतिक जहाज़ है जो बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों को दाग़ने की क्षमता रखता है और इसे समुद्र-आधारित निवारण के एक नए प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
(last modified 2026-02-24T11:19:33+00:00 )
Feb २४, २०२६ १६:४८ Asia/Kolkata
  • ईरान का युद्धपोत 'शहीद महदवी'
    ईरान का युद्धपोत 'शहीद महदवी'

पार्सटुडे- ईरान का युद्धपोत 'शहीद महदवी' एक रणनीतिक जहाज़ है जो बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों को दाग़ने की क्षमता रखता है और इसे समुद्र-आधारित निवारण के एक नए प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

पार्सटुडे के अनुसार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नौसेना से संबद्ध 'शहीद महदवी' युद्धपोत समूह 57 दिनों के निरंतर समुद्री अभियान और दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स अभ्यास में भागीदारी के बाद इस बल के कमांडर द्वारा स्वागत किए जाने पर ईरान के क्षेत्रीय जल में प्रवेश किया। यह लंबी अवधि का ऑपरेशन, दूरस्थ क्षेत्रों में परिचालन क्षमता में वृद्धि, दूरस्थ जल में उपस्थिति की निरंतरता और इस बल की लॉजिस्टिक और समर्थन क्षमताओं में सुधार को दर्शाता है।

 

यह जहाज 2100 टन से अधिक वजन, 240 मीटर लंबाई और 27 मीटर चौड़ाई के साथ ईरान के विशेष और रणनीतिक जहाजों में से एक माना जाता है। इसका डिज़ाइन इस प्रकार किया गया है कि युद्धक कार्यों के अलावा यह एक समुद्री फ्लोटिंग बेस के रूप में भी काम कर सके। 'शहीद महदवी' उन्नत रडार प्रणालियों जैसे 3D रडार, आधुनिक दूरसंचार उपकरणों और निगरानी उपकरणों से सुसज्जित है जो ऑपरेशनल क्षेत्र की व्यापक निगरानी और पैमाइश की सुविधा प्रदान करते हैं।

 

'शहीद महदवी' का विविध मिसाइल प्रणालियों से लैस होना

यह युद्धपोत विभिन्न मिसाइल प्रणालियों से लैस है जिनमें सतह-से-सतह मिसाइल, सतह-से-हवा मिसाइल और 'तीस-ए खोरदाद' रक्षा प्रणाली शामिल है। यह 300 से 750 किलोमीटर और कुछ मामलों में लगभग 1000 किलोमीटर तक की अलग-अलग मारक क्षमता वाली क्रूज मिसाइलों को ले जाने और दागने में भी सक्षम है जो इसके परिचालन प्रभाव क्षेत्र का काफी विस्तार करता है।

 

इस युद्धपोत की अन्य प्रमुख विशेषताओं में इसके डेक से बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने की क्षमता है जिसका पहली बार 'पैग़म्बरे आज़म 18' अभ्यास में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। यह उपलब्धि समुद्र-आधारित निवारण क्षमता के एक नए चरण की ओर एक कदम मानी जाती है।

 

'शहीद महदवी' द्वारा 5 हेलीकॉप्टर ले जाने की क्षमता

यह युद्धपोत बड़ी संख्या में टोही और हमला करने वाले ड्रोन ले जाने में सक्षम है जिनमें 8 घंटे की उड़ान अवधि और 200 किलोमीटर की परिचालन सीमा वाला वर्टिकल टेक-ऑफ ड्रोन 'सेपहर 7' और 1300 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाले आत्मघाती ड्रोन शामिल हैं। ड्रोन का यह समूह दूरस्थ क्षेत्रों में टोही, निरंतर निगरानी, लक्ष्य का पता लगाने और सटीक हमले करने के अभियानों को संभव बनाता है।

 

इसके अलावा यह जहाज एक साथ 5 हेलीकॉप्टर ले जाने की क्षमता रखता है और यह मिसाइल-संचालित जहाजों का समर्थन कर सकता है या उन्हें स्थानांतरित कर सकता है। ऐसी क्षमता ने इसे IRGC नौसेना के आक्रमणकारी बेड़े के समर्थन के लिए एक बहुउद्देशीय मंच में बदल दिया है।

 

'शहीद महदवी, एक बहुउद्देशीय फ्लोटिंग बेस

यह युद्धपोत अपने एक अन्य मिशन में पहली बार 'डिएगो गार्सिया' द्वीप के करीब भी पहुंचा जहां अमेरिकी बल तैनात हैं। यह कदम परिचालन क्षेत्र के विस्तार और खुले समुद्रों और रणनीतिक महासागरीय क्षेत्रों में प्रभावी उपस्थिति की क्षमता के प्रदर्शन को दर्शाता है।

 

'शहीद महदवी' को हाल के वर्षों में IRGC की सबसे महत्वपूर्ण समुद्र-आधारित उपलब्धियों में से एक माना जा सकता है। मिसाइल क्रूज और बैलिस्टिक, रक्षा, ड्रोन, विमानन और रडार क्षमताओं का युद्धक जहाजों को ले जाने की क्षमता के साथ सम्मिलन, इस युद्धपोत को दूरस्थ जल में निवारण, समर्थन और आक्रामक अभियानों के कार्यों वाला एक बहुउद्देशीय फ्लोटिंग बेस बना दिया है।

 

हालिया 57-दिवसीय मिशन भी यह दर्शाता है कि IRGC नौसेना खुले समुद्रों में स्थायी उपस्थिति स्थापित करने और अंतर-क्षेत्रीय अभियानों की क्षमता बढ़ाने के मार्ग पर आगे बढ़ रही है, यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जिसका समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय निवारण के समीकरणों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। mm