विश्व नौरोज़ को पांच शब्दों में बयान करता है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143280-विश्व_नौरोज़_को_पांच_शब्दों_में_बयान_करता_है
पार्सटुडे- ईरान में सादी फाउंडेशन, हिजरी शमसी वर्ष 1405 के आगमन के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अभियान "नवरोज़ इन फ़ाइव वर्ड्स" आयोजित कर रहा है।
(last modified 2026-03-09T14:21:28+00:00 )
Feb २४, २०२६ १४:१८ Asia/Kolkata
  • साल 1404 में तेहरान के आज़ादी स्क्वायर में वैश्विक नवरोज़ उत्सव का एक दृश्य
    साल 1404 में तेहरान के आज़ादी स्क्वायर में वैश्विक नवरोज़ उत्सव का एक दृश्य

पार्सटुडे- ईरान में सादी फाउंडेशन, हिजरी शमसी वर्ष 1405 के आगमन के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अभियान "नवरोज़ इन फ़ाइव वर्ड्स" आयोजित कर रहा है।

पार्सटुडे के अनुसार ईरान में सादी फाउंडेशन नए वर्ष 1405 के आगमन की पूर्व संध्या पर दुनिया भर के फ़ारसी भाषा सीखने वालों के लिए फ़ारसी भाषा को बढ़ावा देने और ईरानी संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय अभियान "नवरोज़ इन फ़ाइव वर्ड्स" आयोजित कर रहा है।

 

"नवरोज़ इन फाइव वर्ड्स" अभियान में विभिन्न देशों में फ़ारसी भाषा सीखने वालों को पाँच शब्दों "नवरोज़", "बहार" "नव शुदन" यानी नया होना, "दोस्ती" और "तबरिक" यानी बधाई का उपयोग करते हुए तीन से पाँच वाक्यों के रूप में फ़ारसी भाषा में एक लघु पाठ लिखना होगा। इस आधार पर पाठ में इन पाँच शब्दों में से कम से कम तीन शब्दों का उपयोग अनिवार्य है।

 

इस अभियान में भाग लेने वाले पाठ लिखने के बाद उसे धाराप्रवाह और सही ढंग से पढ़ सकते हैं और अपने प्रदर्शन का वीडियो भेज सकते हैं। वीडियो की अवधि अधिकतम दो मिनट और क्षैतिज रूप में निर्धारित की गई है।

 

फ़ारसी भाषा सीखने वालों के लिए अनिवार्य है कि वे वीडियो की शुरुआत में अपना नाम और निवास के देश का परिचय देने के बाद नवरोज़ की बधाई और नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए तैयार किए गए पाठ को कंठस्थ या पढ़कर प्रस्तुत करें। भेजे गए वीडियो में नवरोज़ के संकेतों या प्रतीकों और फ़ारसी भाषा सीखने वालों के निवास वाले देश की झलकियाँ दिखना आवश्यक है।

 

प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 है और इच्छुक व्यक्ति अपने वीडियो लिंक http://s1f.ir/noroz1405 के माध्यम से भेज सकते हैं। अंत में तीन चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। mm