आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनेई ईरान के तीसरे नेता बन गये
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143378-आयतुल्लाह_सय्यद_मुज्तबा_ख़ामेनेई_ईरान_के_तीसरे_नेता_बन_गये
पार्सटुडे- वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद ने बहुमत से आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनेई को इस्लामी गणतंत्र ईरान के तीसरे नेता के रूप में चुना है।
(last modified 2026-03-09T08:57:17+00:00 )
Mar ०९, २०२६ १४:१८ Asia/Kolkata
  •  आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनेई ईरान के तीसरे नेता बन गये

पार्सटुडे- वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद ने बहुमत से आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनेई को इस्लामी गणतंत्र ईरान के तीसरे नेता के रूप में चुना है।

पार्सटुडे- वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद के चुनाव से आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनेई को ईरान के नये नेता के रूप में निर्धारित व नियुक्त कर दिया गया है।

 

वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद के बयान का सार इस प्रकार है

बिस्मिल्ला हिर्रहमानिर्रहीम

प्रतिष्ठित और स्वतंत्र इस्लामी ईरानी राष्ट्र के लोगो पर अल्लाह का दुरूद व सलाम हो

 

वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद इस्लामी क्रांति के दिवंगत नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई, दूसरे शहीदों विशेषकर उच्च कमांडरों, मीनाब शहर के शजरे तय्यबा स्कूल की छात्राओं की शहादत की सांत्वना देती है और अमेरिका और ज़ायोनी शासन के अपराधों की भर्त्सना करते हुए एलान करती है कि इस परिषद ने इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता की शहादत के बाद जंग के संवेदनशील हालात में और इस परिषद को दुश्मनों की ओर से धमकी मिलने और इस परिषद के दफ्तरों व सचिवालयों पर बमबारी किये जाने के बावजूद अगले नेता के चयन में विलंब नहीं किया और संविधान में लिखित क़ानून के अनुसार वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद ने नये नेता के चुनाव के लिए बैठकें आयोजित की और संविधान की धारा 111 के अनुसार काम किया ताकि देश सर्वोच्च नेता से खाली न रहे।

 

इसी संबंध में वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद ने रविवार को अपनी आपात बैठक की और इस परिषद के सदस्यों की बहुमत से आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को इस्लामी गणतंत्र ईरान के तीसरे नेता के रूप में चुन लिया गया।  

 

वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद के बयान में इस परिषद के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गयी है और संविधान के अनुसार ईरानी राष्ट्र के प्रतिष्ठित लोगों विशेषकर शिक्षाकेन्द्रों के प्रतिष्ठित व प्रतिभाशाली लोगों का नये नेता से बैअत करने का आह्वान किया गया है और इस देश में और ईरानी लोगों पर अल्लाह की रहमत व कृपा के जारी रहने की दुआ व कामना की गयी है।

वस्सलाम अलैकुम व रहमतुल्लाहे व बरकातोहू वरिष्ठ नेतृत्व का चयन करने वाली परिषद 17/12/1404 

MM