अमीर जहाँशाही: ईरानी लोग सीमाओं की रक्षा के बारे में निश्चिंत रहें
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143658-अमीर_जहाँशाही_ईरानी_लोग_सीमाओं_की_रक्षा_के_बारे_में_निश्चिंत_रहें
पार्सटुडे - इस्लामी गणराज्य ईरान की थल सेना के कमांडर ने कहा: दुश्मन को इस्लामी गणराज्य ईरान की सीमाओं पर ज़मीनी हमले की सोच को दफ़ना देना चाहिए।
(last modified 2026-04-18T08:15:12+00:00 )
Apr १८, २०२६ १३:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान की थल सेना के कमांडर अमीर जहाँशाही
    ईरान की थल सेना के कमांडर अमीर जहाँशाही

पार्सटुडे - इस्लामी गणराज्य ईरान की थल सेना के कमांडर ने कहा: दुश्मन को इस्लामी गणराज्य ईरान की सीमाओं पर ज़मीनी हमले की सोच को दफ़ना देना चाहिए।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणराज्य ईरान की सेना के ज़मीनी बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहाँशाही ने ईरानी टीवी पर उपस्थित होकर तीसरे आक्रामक युद्ध से पहले ईरान की सीमाओं को सुसज्जित करने का उल्लेख करते हुए कहा: युद्ध के समय में भी, बख्तरबंद, ड्रोन और मिसाइल हमला इकाइयों की तैनाती के साथ सेना के सीमा बलों को मजबूत करने का काम किया गया।

 

अमीर जहाँशाही के अनुसार दुश्मन को इस्लामी गणराज्य ईरान की सीमाओं पर ज़मीनी हमले की सोच को दफना देना चाहिए।

 

उन्होंने ईरानी सेना के ज़मीनी बलों के कमांडोज़ की उच्च तत्परता का उल्लेख करते हुए कहा: हम अमेरिकियों की कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे थे ताकि ईरान की सीमाओं को हमलावरों का कब्रिस्तान बना दें।

 

ब्रिगेडियर जनरल जहाँशाही ने कहा: ईरान के लोग अपनी सीमाओं की रक्षा के बारे में निश्चिंत रहें और सेना के ज़मीनी बलों के योद्धा दुश्मन को किसी भी प्रकार के उल्लंघन की अनुमति नहीं देंगे। mm