क्षेत्र के नवीनतम घटनाक्रम की समीक्षा, अराक़ची और ओमान के सुल्तान के बीच वार्ता का मुख्य विषय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143756-क्षेत्र_के_नवीनतम_घटनाक्रम_की_समीक्षा_अराक़ची_और_ओमान_के_सुल्तान_के_बीच_वार्ता_का_मुख्य_विषय
पार्सटुडे – ओमान के सुल्तान ने मस्कत शहर स्थित 'अल-बराका' महल में ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात और वार्ता की।
(last modified 2026-05-01T13:35:45+00:00 )
Apr २६, २०२६ १९:१६ Asia/Kolkata
  • ओमान के सुल्तान हैसम बिन तारिक और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची
    ओमान के सुल्तान हैसम बिन तारिक और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची

पार्सटुडे – ओमान के सुल्तान ने मस्कत शहर स्थित 'अल-बराका' महल में ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात और वार्ता की।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ओमान के सुल्तान हैसम बिन तारिक और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने आज रविवार को एक-दूसरे से मुलाकात की और क्षेत्र के नवीनतम घटनाक्रम, मध्यस्थता प्रयासों तथा क्षेत्र में संघर्ष समाप्त करने के लिए किए गए प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।

 

बिन तारिक ने इस मुलाकात में इन प्रयासों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर अपने विचार रखे ताकि स्थायी राजनीतिक समाधान तक पहुँचने की संभावना बढ़ाई जा सके और इन संकटों के परिणामों से क्षेत्र की जनता को निपटने में मदद मिल सके।

 

ओमान के सुल्तान ने शांति की नींव को मज़बूत करने के लिए मामलों के समाधान में वार्ता और कूटनीति को प्राथमिकता देने के महत्व पर भी जोर दिया। mm