बक़ाई: एजेंसी के महानिदेशक राजनीति करना बंद करें
-
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई
पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राजनीति करना बंद करें; जब पेशेवर तटस्थता राजनीतिक व्यवहार या व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का शिकार हो जाती है तो संस्थाओं की विश्वसनीयता क्षरणग्रस्त हो जाती है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफ़ाएल ग्रोसी द्वारा क्षेत्रीय घटनाओं के संबंध में अपने संगठनात्मक अधिकारक्षेत्र से परे टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पेज पर एक संदेश में लिखा: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का कार्य सत्यापन है, न कि हुरमुज जलडमरूमध्य, ईरान की मिसाइलों या तेहरान के व्यवहार के बारे में राजनीतिक संदेश भेजना।
उन्होंने कहा: जब पेशेवर तटस्थता राजनीतिक व्यवहार या व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का शिकार हो जाती है तो संस्थाओं की विश्वसनीयता क्षरणग्रस्त हो जाती है और फिर उनकी प्रभावशीलता भी धूमिल हो जाती है।
उल्लेखनीय है कि राफाएल ग्रोसी ने बुधवार को दावा किया था कि ईरान का अधिकांश उच्च-समृद्ध यूरेनियम संभवतः अभी भी इस्फहान परमाणु परिसर में रखा हुआ है जिस पर हाल ही में अमेरिका और इज़राइल ने बमबारी की थी।
ग्रोसी ने यह भी कहा कि एजेंसी नतंज़ और फ़ोरदो सुविधाओं का निरीक्षण करना चाहती है जहाँ परमाणु सामग्री मौजूद है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने रूस और कुछ अन्य देशों के साथ ईरान के उच्च-समृद्ध यूरेनियम को देश से बाहर ले जाने की संभावना पर बातचीत की है।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक अपनी तकनीकी अधिकारक्षेत्र से बाहर के बयान देने के बावजूद अब भी ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका और इज़राइली शासन के हमलों की निंदा करने से बच रहे हैं।
उन्होंने एक अन्य हस्तक्षेपकारी बयान में दावा किया कि उच्च-समृद्ध यूरेनियम ईरान में नहीं रहना चाहिए या तो उसे देश से बाहर ले जाया जाए या उसकी समृद्धि को कम किया जाए। mm