बक़ाई: अमेरिका इस्राइली शासन की निर्मित मानसिकता पर ज़ोर दे रहा है
-
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई
पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा: अमेरिकी पक्ष इस्राइली शासन की निर्मित और गढ़ी हुई मानसिकता के आधार पर ही ज़ोर दे रहे हैं।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने एक प्रेस वार्ता में ट्रंप और नेतन्याहू के बीच वार्ता तथा ईरानी योजना पर उनकी प्रतिक्रिया के संबंध में कहा: हमने केवल अपने वैध अधिकारों की माँग की है। क्या ईरान की यह माँग कि युद्ध समाप्त हो और ईरानी जहाज़ों के ख़िलाफ़ समुद्री डकैती बंद हो, अथवा ईरानी जनता की उन संपत्तियों को मुक्त कराने की माँग जो वर्षों से अन्यायपूर्वक अवरुद्ध हैं, कोई अत्यधिक माँग है? क्या हमारा प्रस्ताव कि हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, कोई अत्यधिक माँग है? क्या क्षेत्र और उत्तरी लेबनान में शांति स्थापित करना अत्यधिक माँग है? इसलिए हमने उदार प्रस्ताव रखे हैं, जो न केवल ईरान के हितों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए हैं। इन सभी मुद्दों पर प्रस्तावित पैकेज में चर्चा होनी थी लेकिन हमें अफसोस है कि अमेरिकी पक्ष अब भी इस्राइली शासन की निर्मित और गढ़ी हुई मानसिकता पर ही ज़ोर दे रहे हैं।
उन्होंने ट्रंप की चीन यात्रा के बारे में स्पष्ट किया: ट्रंप की चीन यात्रा द्विपक्षीय है और उनका अपना मामला है। चीन हमारा एक रणनीतिक साझेदार है जिसके साथ हमारा निरंतर संपर्क है। चीनी हमारे रुख से भलीभांति अवगत हैं और वे अच्छी तरह जानते हैं कि ईरान के ख़िलाफ़ थोपा गया युद्ध कोई अस्थायी मुद्दा नहीं है बल्कि अमेरिका की ओर से एकतरफ़ावाद को बढ़ावा देने की वैश्विक प्रक्रिया का एक हिस्सा है। पश्चिम एशिया की स्थिरता चीन के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी हमारे लिए। हमारे चीनी मित्र अच्छी तरह जानते हैं कि इस अवसर का उपयोग कैसे करना है।
बक़ाई ने ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी आरोपों पर कहा: ईरान ने साबित कर दिया है कि वह क्षेत्र में एक ज़िम्मेदार शक्ति है और साथ ही हम धौंस जमाने वालों के ख़िलाफ़ हैं। बस ईरान के कार्यों को देखिए। क्या हमने सेनाएँ उतारी हैं? क्या वार्ता के दौरान हम दो बार हत्याओं के अपराधी बने हैं? आपने क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेपों का ज़िक्र किया। क्षेत्र में अमेरिका की उपस्थिति अपने आप में हिंसा का चक्र बनाने का उदाहरण है। mm