पिछले 24 घंटों में हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से 25 जहाजों का गुज़रना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i144128-पिछले_24_घंटों_में_हुर्मुज़_जलडमरूमध्य_से_25_जहाजों_का_गुज़रना
पार्स टुडे – इस्लामिक क्रांति संरक्षक दल सिपाहे पासदारान की नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से 25 जहाजों के गुजरने की सूचना दी है।
(last modified 2026-05-23T13:54:50+00:00 )
May २३, २०२६ १९:२२ Asia/Kolkata
  • पिछले 24 घंटों में हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से 25 जहाजों का गुज़रना

पार्स टुडे – इस्लामिक क्रांति संरक्षक दल सिपाहे पासदारान की नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से 25 जहाजों के गुजरने की सूचना दी है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक क्रांति रक्षक दल की नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने एक सूचना में घोषणा की: "पिछले 24 घंटों के दौरान, तेल टैंकरों, कंटेनर जहाजों और अन्य व्यापारिक जहाजों सहित कुल 25 जहाजों ने, सेपाह नौसेना की अनुमति, समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था के तहत हुर्मुज़ जलडमरूमध्य को पार किया।"

 

इस्लामिक क्रांति रक्षक दल की नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने जोर देकर कहा: "अमेरिकी आतंकवादी सेना के हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में अतिक्रमण के कारण उत्पन्न असुरक्षा के बावजूद, सिपाह की नौसेना द्वारा हुर्मुज़ जलडमरूमध्य का बुद्धिमत्तापूर्ण नियंत्रण व प्रबंधन मज़बूती से जारी है।" mm