क़ालिबाफ़ का अमेरिका के साथ वार्ता के बारे में स्पष्ट संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i144192-क़ालिबाफ़_का_अमेरिका_के_साथ_वार्ता_के_बारे_में_स्पष्ट_संदेश
पार्स टुडे – ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष और ईरान के वार्ता दल के प्रमुख ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में लिखा: "हम रियायतें बातचीत से नहीं बल्कि मिसाइलों से हासिल करते हैं वार्ता में हम केवल उन्हें समझाते हैं।"
(last modified 2026-05-30T13:14:03+00:00 )
May ३०, २०२६ १८:४१ Asia/Kolkata
  • ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़
    ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़

पार्स टुडे – ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष और ईरान के वार्ता दल के प्रमुख ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में लिखा: "हम रियायतें बातचीत से नहीं बल्कि मिसाइलों से हासिल करते हैं वार्ता में हम केवल उन्हें समझाते हैं।"

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने शुक्रवार को अपने 'एक्स' अकाउंट पर तीन-बिंदु वाले एक संदेश में अमेरिका के साथ वार्ता के संबंध में ईरान के स्पष्ट रुख की घोषणा करते हुए लिखा: "हम रियायतें बातचीत से नहीं, बल्कि मिसाइलों से हासिल करते हैं; वार्ता में हम केवल उन्हें समझाते हैं।"

 

ईरान के वार्ता दल के प्रमुख ने अपने संदेश के दूसरे बिंदु में कहा: "हमें आश्वासनों और बातों पर कोई भरोसा नहीं है, केवल व्यवहार मापदंड है। सामने वाले पक्ष की कार्रवाई से पहले कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा।"

 

क़ालिबाफ़ ने अपने संदेश के तीसरे बिंदु में रेखांकित किया: "हर समझौते का विजेता वह होता है जो उसके अगले दिन के लिए युद्ध के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो।" mm