खेल प्रतियोगिताएं; ईरान के छात्र विश्व के शिखर पर रहे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i144342-खेल_प्रतियोगिताएं_ईरान_के_छात्र_विश्व_के_शिखर_पर_रहे
पार्स टुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने ब्राजील में विश्व मुकाबला खेल प्रतियोगिताओं में 7 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ शानदार ढंग से चैंपियनशिप का ताज अपने नाम किया।
(last modified 2026-06-10T11:29:13+00:00 )
Jun १०, २०२६ १६:५६ Asia/Kolkata
  • इस्लामिक गणराज्य ईरान की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम
    इस्लामिक गणराज्य ईरान की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम

पार्स टुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने ब्राजील में विश्व मुकाबला खेल प्रतियोगिताओं में 7 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ शानदार ढंग से चैंपियनशिप का ताज अपने नाम किया।

पार्स टुडे के अनुसार बुधवार को विश्व छात्र मुकाबला खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन ईरान के कराटे और फ्रीस्टाइल कुश्ती के प्रतिनिधियों ने ब्राजील में अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया।

 

इन प्रतियोगिताओं में, ईरानी कुश्ती के 97 किग्रा भार वर्ग के प्रतिनिधि इरफ़ान अलीज़ादेह, 61 किग्रा के महदी रहीमी, 70 किग्रा के मोहम्मद बख्शी और 79 किग्रा के आदिल पनाहियान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

 

इससे पहले 57 किग्रा के महदी वैसी, 65 किग्रा के मोहम्मद रज़ा हुसैनी और 92 किग्रा के मोहम्मद जवाद सालेही ने भी ईरान के लिए स्वर्ण पदक हासिल किए।

 

86 किग्रा में मोहम्मद हुसैन नौरोज़ियान और 125 किग्रा में मुर्तज़ा जानमोहम्मदज़ादेह ने रजत पदक जीते जबकि 74 किग्रा के प्रतिनिधि महदी अब्बासपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। mm