सरलश्कर अब्दुल्लाही: दुनिया जल्द ही ईरान की विजय की गूंज सुनेगी
-
कमांडर सरदार सरलश्कर अली अब्दुल्लाही
इस्लामिक गणराज्य ईरान के केंद्रीय मुख्यालय खातमुल अंबिया (स.अ.व.) के कमांडर सरदार सरलश्कर अली अब्दुल्लाही
पार्सटुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के केंद्रीय मुख्यालय खातमुल अंबिया (स.अ.व.) के कमांडर ने इस्लामिक ईरानी राष्ट्र के मैदान में दृढ़ उपस्थिति को सशस्त्र बलों के लिए एक मजबूत समर्थन बताया और कहा: "दुनिया जल्द ही ईरान और ईरानियों की विजय की गूंज और अतिक्रमणकारी तथा आतंकवादी दुश्मन पर प्रतिरोध की जीत सुनेगी।"
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार सरदार सरलश्कर 'अली अब्दुल्लाही' इस्लामिक गणराज्य ईरान के केंद्रीय मुख्यालय खातमुल अंबिया (स.अ.व.) के कमांडर ने एक संदेश में घोषणा की: "अपमानित और शिकारी दुश्मन ने सोचा था कि ईरान के सैन्य विचारकों के भौतिक तोड़फोड़ से वह ईरान के रक्षा संकल्प में कोई कमी ला सकता है लेकिन वह इस बात से अनजान था कि देश की जल, भूमि और वायु सीमाओं पर देशभक्त योद्धा और रक्षक, 'हम कर सकते हैं' की भावना और उन्नत एवं स्वदेशी उपकरणों का उपयोग करते हुए ईरान की सक्रिय निवारण और राष्ट्रीय दृढ़ता के प्रतीक हैं।"
सरलश्कर 'अली अब्दुल्लाही' ने कहा: "निस्संदेह वफादार और कृतज्ञ इस्लामिक ईरानी राष्ट्र ईरान की इस्लामी शक्ति के शहीदों के तरीके और आचरण का अनुसरण करते हुए, शहीद इमाम के उत्तराधिकारी इस्लामी क्रांति के महान नेता और सर्वोच्च कमांडर अयातुल्लाह सैयद मुजतबा हुसैनी खामेनेई के उपदेशों और निर्देशों के तहत हमेशा की तरह मैदान में दृढ़ और अटल रहते हुए, दुश्मनों के खतरों के खिलाफ सशस्त्र बलों का मजबूत समर्थन है विशेष रूप से अमेरिकी-ज़ायोनी तीसरे थोपे गए युद्ध के गंभीर हालात में और ईश्वर की कृपा से दुनिया जल्द ही ईरान और ईरानियों की विजय की गूंज और अतिक्रमणकारी तथा आतंकवादी दुश्मन पर प्रतिरोध की जीत सुनेगी।" mm