ईरान और इराक के बीच 4 समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर
-
ईरान और इराक के बीच 4 समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर
पार्स टुडे – ईरान और इराक के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की दिशा में दोनों देशों के बीच 4 सहयोग समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी प्रधानमंत्री अली फालेह अल-ज़ैदी और उनके उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की तेहरान की आधिकारिक यात्रा के दौरान, दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों देशों के प्रमुखों की उपस्थिति में 4 सहयोग समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए।
सड़क माल परिवहन समझौता, ख़ुसरवी-ख़ानक़ैन-बगदाद रेलवे निर्माण सहमति पत्र, तेहरान और बगदाद के बीच बहन शहर संबंध सहमति पत्र, और लोक प्रशासन, शिक्षा एवं मानव संसाधन सहमति पत्र—ये चार सहयोग दस्तावेज़ थे, जिन पर ईरान के राष्ट्रपति और इराक के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए