यूक्रेनी शासन के ईरानी व्यापारिक जहाज़ पर सैन्य आक्रमण की कड़ी निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i145340-यूक्रेनी_शासन_के_ईरानी_व्यापारिक_जहाज़_पर_सैन्य_आक्रमण_की_कड़ी_निंदा
पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय ने कैस्पियन सागर में ईरानी व्यापारिक जहाज पर यूक्रेनी शासन के हमले की कड़ी निंदा की जिसके परिणामस्वरूप जहाज में विस्फोट हो गया, एक नाविक शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।
(last modified 2026-07-26T12:23:43+00:00 )
Jul २६, २०२६ १७:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान का विदेश मंत्रालय
    ईरान का विदेश मंत्रालय

पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय ने कैस्पियन सागर में ईरानी व्यापारिक जहाज पर यूक्रेनी शासन के हमले की कड़ी निंदा की जिसके परिणामस्वरूप जहाज में विस्फोट हो गया, एक नाविक शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

पार्स टुडे के अनुसार इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार सुबह को कैस्पियन सागर में ईरानी व्यापारिक जहाज पर यूक्रेनी शासन के हमले की कड़ी निंदा की जिसके परिणामस्वरूप जहाज में विस्फोट हो गया एक नाविक शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

 

इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस कृत्य को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2 के खंड 4 का उल्लंघन और एक आक्रामक कृत्य का उदाहरण बताया जो युद्ध की आग को और अधिक भड़का सकता है और फैला सकता है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया:

"कैस्पियन सागर में ईरानी व्यापारिक जहाज पर यूक्रेनी शासन का आक्रमण जिसे इस शासन के प्रमुख द्वारा स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया है, इस्लामिक गणराज्य ईरान के प्रति यूक्रेनी शासन के अतार्किक और शत्रुतापूर्ण दृष्टिकोण की निरंतरता का संकेत है।"

 

ईरान के विदेश मंत्रालय ने लिखा:

"इस्लामिक गणराज्य ईरान इस बात पर जोर देते हुए कि उसने कभी भी रूस-यूक्रेन विवाद में हस्तक्षेप नहीं किया है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूरोपीय देशों और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों का ध्यान, इस स्पष्ट वास्तविकता की ओर आकर्षित करता है कि यूक्रेनी शासन ने ईरानी व्यापारिक जहाज पर हमला करके न केवल एक अंतर्राष्ट्रीय अपराध किया है बल्कि, एक खतरनाक तरीके से युद्ध की आग और असुरक्षा को फैलाने का प्रयास कर रहा है।"

 

आगे स्पष्ट किया गया है कि "पूर्वी यूरोप और उसके आसपास के क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा की चिंता रखने वाला कोई भी पक्ष यूक्रेनी शासन के इस खतरनाक कृत्य के खिलाफ एक जिम्मेदाराना रुख अपनाना चाहिए और यूक्रेनी शासक मंडल को इस आपराधिक और उत्तेजक कृत्य के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।"

 

ईरान के विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा:

"इस्लामिक गणराज्य ईरान अंतर्राष्ट्रीय कानून के मूलभूत सिद्धांतों और नियमों के अनुसार विशेष रूप से आत्मरक्षा के सिद्धांत के अनुसार अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा में संकोच नहीं करेगा। यह स्पष्ट है कि यूक्रेनी शासन के प्रमुख के साहसिक कार्यों के परिणामों की जिम्मेदारी उस शासन और उसके समर्थकों एवं उत्तेजकों पर होगी।" mm