क़ालीबाफ़ ने इराक के संसद सभापति से मुलाकात की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i146138-क़ालीबाफ़_ने_इराक_के_संसद_सभापति_से_मुलाकात_की
पार्स टुडे – ईरान की इस्लामी सलाहकार परिषद के अध्यक्ष ने इराक की अपनी यात्रा के दौरान उस देश के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष से मुलाकात और बातचीत की।
(last modified 2026-08-19T14:16:00+00:00 )
Aug १९, २०२६ १९:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़, इराक के संसद सभापति हेबत अल-हलबूसी के साथ बैठक में
    ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़, इराक के संसद सभापति हेबत अल-हलबूसी के साथ बैठक में

पार्स टुडे – ईरान की इस्लामी सलाहकार परिषद के अध्यक्ष ने इराक की अपनी यात्रा के दौरान उस देश के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष से मुलाकात और बातचीत की।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामी गणतंत्र ईरान का संसदीय प्रतिनिधिमंडल, ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ के नेतृत्व में, इराक की अपनी यात्रा के पहले दिन, आज बुधवार को, इराक़ की संसद में उपस्थित हुआ और 'हेबत अल-हलबूसी' (अध्यक्ष) और कई इराकी सांसदों के साथ बैठक की, तथा दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

इस बैठक के अलावा, दोनों देशों के संसद सभापतियों ने एक निजी बैठक भी की।

श्री क़ालीबाफ़ ने इराक़ी संसद सभापति अल-हलबूसी से मिलने से पहले इराक के राष्ट्रपति निज़ार मोहम्मद सईद अमीदी से मुलाकात की थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।