संसद सभापति क़ालीबाफ़: दुश्मन आर्थिक जंग में पूरी तरह हारेगा
-
संसद सभापति क़ालीबाफ़
पार्स टुडे – ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभापति ने कहा कि देश पूर्ण आर्थिक जंग की स्थिति से गुज़र रहा है और हम देखेंगे कि दुश्मन इस आर्थिक जंग में हार मानेगा।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद-बाक़िर क़ालीबाफ़ ने सरकार सप्ताह के अवसर पर अपने संदेश में कहा: सरकार सप्ताह महज़ इस्लामी गणराज्य के कैलेंडर का एक अवसर नहीं है, बल्कि यह उस महान सेवा-संकल्प की याद दिलाता है जो उस राष्ट्र के प्रति है जो सबसे कठिन मैदानों में डटा हुआ है और इस्लामी क्रांति के आदर्शों तथा प्यारे ईरान की स्वतंत्रता के लिए संघर्षशीलता के साथ खड़ा रहा है।"
क़ालीबाफ़ ने कहा: "आज, एक अलग और भाग्य-निर्णायक परिस्थिति में, ईरान की सरकार को इस्लामी क्रांति की व्यवस्था की रक्षा के साथ-साथ जनता की आजीविका, क्रय-शक्ति, युवाओं के लिए रोज़गार और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और जनता पर से बोझ कम करना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा: "इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के सरकार समर्थन, एकता और सद्भाव बनाए रखने, तथा व्यवस्था के स्तंभों के बीच तालमेल बढ़ाने से संबंधित निर्देश, कठिन परिस्थितियों से निकलने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप हैं। सरकार का समर्थन करने का मतलब कमज़ोरियों को नज़रअंदाज़ करना नहीं है, बल्कि जनता को बेहतर सेवा देने के लिए सरकार पर भरोसा करना है। ऐसी स्थिति में जहाँ युद्ध ने देश की अर्थव्यवस्था पर असर डाला है और दुश्मन ने ईरानी राष्ट्र पर दबाव डालने के लिए अपनी पूरी क्षमता झोंक दी है, कार्यकारी अधिकारियों ने देश को संभालने में प्रभावी प्रयास किए हैं और कमज़ोरियों को दूर करने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं।"
क़ालीबाफ़ ने ज़ोर दिया: "ऐसी स्थिति में, सर्वोच्च नेता के एकता, राष्ट्रीय अखंडता और अधिकारियों पर भरोसा करने के बार-बार दिए गए आग्रहों को सुनना, देश के कार्यकर्ताओं के लिए चुनौतियों से पार पाने और इस्लामी ईरान के नाम को ऊँचा उठाने का सबसे महत्वपूर्ण सहारा है।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए