इराक़ची: अमेरिका को एक साधारण सत्य समझना चाहिए; दबाव काम नहीं करता
-
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास इराक़ची
पार्स टुडे – इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री ने क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की तेहरान यात्रा के बाद अपने X (पूर्व में ट्विटर) संदेश में लिखा: "अमेरिका को एक साधारण सत्य समझना चाहिए; दबाव काम नहीं करता।"
पारस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास इराक़ची ने क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की कल (गुरुवार) तेहरान यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा: "कूटनीति को उसके रास्ते पर वापस लाना असंभव नहीं है। यह अमेरिका द्वारा एक साधारण सत्य को समझने पर निर्भर करता है: दबाव काम नहीं करता।"
इराक़ची ने ज़ोर दिया: "अमेरिका को विश्वास बनाना चाहिए, सम्मानपूर्वक बात करनी चाहिए, हमारे अधिकारों को मान्यता देनी चाहिए, और अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए