बक़ाई: कोई भी ज़िम्मेदार सरकार अमेरिकी धमकी के आगे नहीं झुकेगी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i146812-बक़ाई_कोई_भी_ज़िम्मेदार_सरकार_अमेरिकी_धमकी_के_आगे_नहीं_झुकेगी
पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा: "कोई भी स्वतंत्र और ज़िम्मेदार सरकार फारस की खाड़ी और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिकी आक्रामक और अस्थिरता-पैदा करने वाली कार्रवाइयों में सहयोग करने के लिए अमेरिकी दबाव और धमकी के आगे नहीं झुकेगी।"
(last modified 2026-09-07T08:13:36+00:00 )
Sep ०७, २०२६ १३:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई
    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई

पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा: "कोई भी स्वतंत्र और ज़िम्मेदार सरकार फारस की खाड़ी और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिकी आक्रामक और अस्थिरता-पैदा करने वाली कार्रवाइयों में सहयोग करने के लिए अमेरिकी दबाव और धमकी के आगे नहीं झुकेगी।"

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार,  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अपने X अकाउंट पर एक कोरियाई भाषा के संदेश में लिखा:

"ईरान और दक्षिण कोरिया के बीच 64 वर्षों से अधिक के संबंध हैं, जो हमेशा पारस्परिक सम्मान पर आधारित रहे हैं। ईरान दक्षिण कोरिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है। हालाँकि, यह स्पष्ट है कि वर्तमान स्थिति में, जब ईरानी राष्ट्र अमेरिकी आक्रामक कार्रवाइयों के खिलाफ आत्मरक्षा कर रहा है और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अमेरिकी युद्ध अपराधों का दृढ़ता से जवाब दे रहा है, फार्स की खाड़ी और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में किसी अन्य पक्ष की कोई भी परिचालन भागीदारी या सैन्य उपस्थिति आक्रमणकारी पक्ष के प्रत्यक्ष समर्थन के रूप में मानी जाएगी और इसके गंभीर परिणाम होंगे।"

उन्होंने ज़ोर देकर कहा: "कोई भी संप्रभु और ज़िम्मेदार देश महान ईरानी राष्ट्र के खिलाफ आक्रामक कार्रवाइयों और जघन्य अपराधों में सहयोग करने के लिए अमेरिकी दबाव और ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा।" (AK)


 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।