रिकॉर्ड-तोड़ बॉन्ड यील्ड के लिए क़ालीबाफ़ की बेसनेट को बधाई!
ईरान केे स्पीकर ने एक मैसेज में US बॉन्ड से संबंधित रिकॉर्ड-ब्रेकिंग यील्ड पर प्रतिक्रिया जारी की है।
पार्स टुडे के मुताबिक़, ईरान की इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने US बॉन्ड से संबंधित रिकॉर्ड-ब्रेकिंग यील्ड पर देश के ट्रेज़री सेक्रेटरी स्कॉट बेसनेट को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा: अमेरिका! आपके 10-साल के बॉन्ड पर 5.1% यील्ड के लिए बधाई! माशाअल्लाह। आपको अभी सेलिब्रेट करना चाहिए, क्योंकि अगले 2 साल तक हालात और भी ख़राब होंगे।
क़ालीबाफ़ ने आगे कहा: क्या आप ईरान को 1970 के दशक में वापस ले जाना चाहते थे? क्या किसी ने आपको नहीं बताया कि ईरान के साथ डील करना नौसिखियों का काम नहीं है?
उन्होंने ज़ोर दिया: अब हम आपको 1970 के दशक की स्थिति में वापस ले जाएंगे; उन्हीं ऊंची ब्याज़ दरों, आसमान छूती पेट्रोल की क़ीमतों, डीज़ल की कमी, और बेशक, ढीली पैंट के साथ! इस नॉस्टैल्जिया का मज़ा लें! msm