सरलश्कर रज़ाई: अमेरिका ने हताशा में हवाई नाकाबंदी का सहारा लिया है
-
मोहसिन रज़ाई, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव
पार्सटुडे – ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने ज़ोर देकर कहा कि ईरान की शर्तें अमेरिका को बता दी गई हैं लेकिन ट्रंप निर्णय लेने में असमर्थ हैं और अमेरिका ने सैन्य युद्ध में हताशा के कारण हवाई नाकाबंदी का सहारा लिया है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सरदार सरलश्कर मोहसिन रज़ाई ने आज़रबाइजान गणराज्य के उप प्रधानमंत्री शाहीन मुस्तफ़ा के साथ एक बैठक में अमेरिका और ज़ायोनी शासन के ईरान पर हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया और कहा कि ईरान ने इस युद्ध के जवाब में शक्ति के साथ अपनी रक्षा की है।
सरलश्कर रज़ाई ने कहा कि ट्रंप ऐसे दलदल में फँस गए हैं जहाँ वे न बातचीत कर सकते हैं और न लड़ सकते हैं।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने क्षेत्र के ऐतिहासिक घटनाक्रमों का ज़िक्र करते हुए जोर देकर कहा कि इतिहास में बहुत से विदेशी आए और चले गए लेकिन ईरान और क्षेत्र के देश अभी भी बने हुए हैं।
आज़रबाइजान गणराज्य के उप प्रधानमंत्री शाहीन मुस्तफ़ा ने भी ईरान को मित्र और भाई देश बताया और ईरान के खिलाफ आज़रबाइजान की धरती के उपयोग के बारे में अटकलों को खारिज किया।
इस बैठक के अन्य केंद्र बिंदुओं में दोनों देशों के सहमत आर्थिक परियोजनाओं, जिनमें अरस कॉरिडोर, जल और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा माल और मादक पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करना शामिल है, पर जोर देना था। mm