ईरान की खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी टीम विश्व चैंपियन बनी
Oct ०५, २०२६ १२:५७ Asia/Kolkata
-
ईरान की खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी टीम विश्व चैंपियन बनी
पार्सटुडे – ईरान की टीम वियतनाम के हनोई में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के 19वें विश्व ओलंपियाड में लगातार तीसरे वर्ष विश्व चैंपियन बनी।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम के हनोई में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के 19वें विश्व ओलंपियाड में दुनिया के 66 देशों के 320 छात्रों ने भाग लिया जिसमें ईरान की टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीते।
सारीना अलमपुर, मोहम्मदहुसैन हुसैनी, हीरबुद फ़ौदाज़ी, हुसैन मासूमी और अरशिया मीरशम्सी काखकी ईरान की टीम के सदस्य थे। mm
टैग्स