ईरान और रूस के रणनीतिक सहयोग की निरंतरता पर ज़ोर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147624-ईरान_और_रूस_के_रणनीतिक_सहयोग_की_निरंतरता_पर_ज़ोर
पार्स टुडे- ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने टेलीफ़ोनिक बातचीत में तेहरान और मॉस्को के द्विपक्षीय और रणनीतिक सहयोग की निरंतरता और मज़बूती पर ज़ोर दिया।
(last modified 2026-10-08T07:09:18+00:00 )
Oct ०८, २०२६ १२:३७ Asia/Kolkata
  • मसूद पेज़ेशकियान, ईरान के राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति
    मसूद पेज़ेशकियान, ईरान के राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति

पार्स टुडे- ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने टेलीफ़ोनिक बातचीत में तेहरान और मॉस्को के द्विपक्षीय और रणनीतिक सहयोग की निरंतरता और मज़बूती पर ज़ोर दिया।

पार्स टुडे के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफ़ोनिक बातचीत में तेहरान और मॉस्को के संबंधों की अनुकूल और विकासशील प्रक्रिया को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की निरंतरता और मज़बूती की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और इस दिशा की निरंतरता को दोनों देशों के साझा हितों के अनुकूल बताया।

 

पुतिन ने भी इस बातचीत में व्यापक रणनीतिक सहयोग संधि के ढांचे के भीतर तेहरान और मॉस्को के सहयोग की प्रक्रिया को देखते हुए स्पष्ट किया: क्षेत्रीय घटनाओं और परिवर्तनों के बावजूद ये सहयोग जारी हैं और इनका पालन किया जा रहा है।

 

उन्होंने दुश्मनों के हमले के ख़िलाफ़ ईरानी राष्ट्र के ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण प्रतिरोध का उल्लेख करते हुए कहा: ईरान की बहादुरी को दुनिया में कई लोगों का ध्यान और प्रशंसा मिली है।

 

रूस के राष्ट्रपति ने कुछ देशों द्वारा मध्यस्थता और तनाव कम करने में मदद के प्रयासों को देखते हुए यह भी कहा: रूस इन राजनीतिक प्रयासों का समर्थन करता है और ईरानी मित्र निश्चिंत रह सकते हैं कि मॉस्को भी इस संबंध में भूमिका निभाने और सहायता करने के लिए तैयार है।

 

इस टेलीफ़ोनिक बातचीत के अंत में पुतिन ने तेहरान और मॉस्को के बीच निकट संपर्क और सहयोग की निरंतरता के महत्व पर ज़ोर देते हुए इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को अपनी गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और शुभेच्छाएं भेजीं। mm