सऊदी अरब ने अपनी हार का बदला हज में लियाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i14788-सऊदी_अरब_ने_अपनी_हार_का_बदला_हज_में_लियाः_ईरान
ईरान की हज कमेटी के प्रमुख ने कहा है कि आले सऊद ने अन्य मोर्चों पर अपनी हार का बदला हज में लिया है और ईरानी नागरिकों को हज की अनुमति नहीं दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१६ ०८:२३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने अपनी हार का बदला हज में लियाः ईरान

ईरान की हज कमेटी के प्रमुख ने कहा है कि आले सऊद ने अन्य मोर्चों पर अपनी हार का बदला हज में लिया है और ईरानी नागरिकों को हज की अनुमति नहीं दी है।

सईद औहदी ने सऊदी अरब द्वारा ईरानी नागरिकों को हज के लिए न आने देने के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्य कारण, अन्य मोर्चों पर सऊदी अरब को होने वाली पराजयों का बदला लेना है। उन्होंने एक अन्य कारण का उल्लेख करते हुए कहा कि सऊदी अरब वाले इस बात से डर रहे हैं कि ईरानी हाजी गत वर्ष मिना की त्रासदी में हताहत होने वालों की संख्या और उसमें सऊदी अरब की ग़लती से पर्दा उठा देंगे। उन्होंने कहा कि आले सऊद ने अंतिम समय तक मिना त्रासदी में मरने वालों की संख्या 700 बताई जबकि सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4370 लोगों के मारे जाने की बात कही है।

 

ईरान की हज समिति के प्रमुख ने कहा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता द्वारा मिना त्रासदी के संबंध में ठोस नीति अपनाए जाने के बाद ईरान एेसा एकमात्र देश था जिसने अपने सभी मृतकों के शव, स्वदेश पहुंचाए। औहदी ने कहा कि अन्य देश अब भी पिछले साल हज के अवसर पर मिना त्रासदी में मारे गए अपने नागरिकों की स्थिति का निर्धारण करना चाहते हैं और अन्य देशों के 80 प्रतिशत मृतकों की स्थिति का निर्धारण नहीं हो पाया है। (HN)