विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में ईरान के प्रतिनिधि ने स्वर्ण पदक जीता
Oct १८, २०२६ १२:२८ Asia/Kolkata
-
अमीरमहदी याहक़ी, ईरान के 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग खिलाड़ी
पार्स टुडे – ईरान के 17 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी ने पैराग्वे में विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पार्स टुडे के अनुसार ईरान के 17 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी अमीरमहदी याहक़ी ने प्रारंभिक और नॉकआउट चरणों में शानदार प्रदर्शन के बाद, इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँचकर रजत पदक सुनिश्चित किया और फ़ाइनल मुक़ाबले में भी अपने प्रसिद्ध कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी को हराकर विश्व के शीर्ष मंच पर खड़े हुए और इस खेल में अपना नाम अमर कर दिया। mm
टैग्स