बहरैन सरकार की समस्या है सऊदी वर्चस्वः ईरान
ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि बहरैन सरकार की मुख्य समस्या और शांति स्थापित न कर पाने का कारण, इस शासन का सऊदी अरब के वर्चस्व में होना है।
ईरान के उप विदेशमंत्री और बहरैन में ईरान के पूर्व राजदूत हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस्ना न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि बहरैन सरकार ने देश की बहुसंख्यक जनता के विरुद्ध बल प्रयोग करके सरकार और जनता के बीच बहुत गहरी खाई खोद दी है।
अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि एेसी स्थिति में कि 1971 से बहरैन के प्रधानमंत्री इस प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हैं, इस देश का विदेशमंत्री सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हुए सीरिया में सत्ता परिवर्तन की बात करता है।
ईरान के उप विदेशमंत्री ने बल दिया कि बहरैन की संघर्षकर्ता जनता शांतिपूर्ण मार्ग से अपने अधिकार प्राप्त कर लेगी। (AK)