इस्तांबूल धमाके आतंकवाद के घिनौने चेहरे का नमूना,
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तुर्की के इस्तांबूल शहर में होने वाले आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा कि यह धमाके आतंकवाद के घिनौने चेहरे का नमूना हैं।
ज़रीफ़ ने लिखा कि एक बार फिर हमारे पड़ोसी और मित्र देश के एयरपोर्ट पर आतंकवाद ने अपना घिनौना चेहरा दिखाया है। हिंसक चरमपंथ विश्व ख़तरा है आपस में मिलकर इस ख़तरे का मुक़ाबला करना होगा।
ज्ञात रहे कि इस्तांबूल के अतातुर्क हवाई अड्डे पर तीन आत्मघती हमलावरों ने भीषण हमले किए जिनमें दर्जनों लोग मारे गए। रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 36 बताई गई है जबकि कुछ रिपोर्टों में यह संख्या 50 तक बताई जा रही है। 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
आत्मघाती हमलों के बाद अतातुर्क एयरपोर्ट की सारी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस एयरपोर्ट से तेहरान आने वाली तीन उड़ानों को रद्द कर दिय गया और तेहरान से अतातुर्क एयरपोर्ट की भी सभी उड़ानों को अगली सूचना तक के लिए रद्द कर दिय गया है।