तेहरान ने की बग़दाद धमाकों की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i16576-तेहरान_ने_की_बग़दाद_धमाकों_की_निंदा
ईरान ने बग़दाद धमाकों की निंदा करते हुए इराक़ी सरकार, जनता और पीड़ितों के परिजनों के साथ संवेदना प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ १२:३१ Asia/Kolkata
  • तेहरान ने की बग़दाद धमाकों की निंदा

ईरान ने बग़दाद धमाकों की निंदा करते हुए इराक़ी सरकार, जनता और पीड़ितों के परिजनों के साथ संवेदना प्रकट की है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने रविवार को कहा, फ़ल्लूजा की आज़ादी और लड़ाई में दाइश की निरंतर हार से इस गुट और उसके समर्थकों में निराशा है, जिसके कारण वे निर्दोष लोगों का जनसंहार कर रहे हैं।

क़ासमी का कहना था कि ईरान, आतंकवाद के पूर्ण सफ़ाए तक इराक़ी सरकार और जनता के साथ खड़ा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात को बग़दाद के अलकरादा इलाक़े में अब्दुर्रसूल इमामबाड़े के निकट कार बम दमाका हुआ और दूसरा धमाका शल्लाल बाज़ार के निकट हुआ। इन धमाकों में कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई और अन्य 200 से अधिक घायल हो गए। msm