आतंकवाद की हार तक ईरान चैन से नहीं बैठेगा, ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i16669-आतंकवाद_की_हार_तक_ईरान_चैन_से_नहीं_बैठेगा_ज़रीफ़
विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान उस वक़्त तक आतंकवाद के ख़िलाफ़ चैन से नहीं बैठेगा जब तक आतंकवादी विचारधारा और आतंकियों की हार नहीं हो जाती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१६ ११:०७ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद की हार तक ईरान चैन से नहीं बैठेगा, ज़रीफ़

विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान उस वक़्त तक आतंकवाद के ख़िलाफ़ चैन से नहीं बैठेगा जब तक आतंकवादी विचारधारा और आतंकियों की हार नहीं हो जाती।

उन्होंने रविवार देर रात अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के पेज पर लिखा, “जब तक इस्तांबुल, ढाका और अब बग़दाद के आतंकवादी हमलों में लिप्त आतंकी और उनकी विचारधारा की हार नहीं हो जाती उस वक़्त तक हम सुकून से नहीं बैठेंगे।”

रविवार तड़के इराक़ की राजधानी बग़दाद में 2 आतंकवादी धमाकों में 200 से ज़्यादा लोग हताहत और 185 अन्य घायल हुए। तकफ़ीरी दाइश के आतंकियों ने बाद में इन आतंकवादी हमलों की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की। बताया जाता है कि ये हमले शिया इलाक़ों को निशाना बनाकर किये गए।

1 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कूटनैतिक इलाक़े में दाइश में शामिल सशस्त्र लोगों ने एक रेस्त्रां पर हमला करके कई लोगों को बंधक बनाया था।

अंत में पुलिस ने बंधक संकट को ख़त्म करने के लिए रेस्त्रां पर छापा मारा। अगले दिन बांग्लादेश की सेना ने एलान किया कि 20 लोग मारे गए जो सबके सब विदेशी नागरिक थे। पुलिस की कार्यवाही के दौरान 6 बंदूक़धारी मारे गए

रविवार को ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान, इराक़ का आतंकवाद के ख़िलाफ़ उस वक़्त तक साथ देगा जब तक कि आतंकवाद की पूरी तरह हार नहीं हो जाती।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा, “दुनिया के सभी शांति प्रेमी देशों को चाहिए कि इस प्रकार के चरमपंथी गुटों पर दबाव बढ़ाकर इस प्रकार के अमानवीय अपराध को रोकने की कोशिश करें।” (MAQ/N)