तेहरान के 50 स्थानों को दहलाने का षडयंत्र विफल +वीडियो
ईरान के गुप्तचर विभाग ने दाइश की उस योजना को पूर्ण रूप से विफल बना दिया जिसके अन्तर्गत वह राजधानी तेहरान के 50 क्षेत्रों में विस्फोट करना चाहता था।
ईरान में गिरफ्तार किए गये दाइश के आतंकियों ने स्वीकार किया है कि उनको राजधानी तेहरान में 50 स्थानों पर बम धमाके करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी।
ईरान की ख़ुफ़िया एजेन्सी ने उन आतंकियों को समय से पहले ही गिरफ़्तार लिया जिन्होंने स्वीकार किया कि वे तेहरान में कई बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।
ख़ुफ़िया विभाग ने आरंभ से ही इन लोगों पर नज़र रखी और विस्फोट करने से पहले ही उनको रंगे हाथों पकड़ लिया। सोमवार की रात ईरान के स्थानीय टीवी चैनल-2 से एक डाक्यूमेंटी प्रसारित की गई। इस डाक्यूमेंट्री में आतंकियों को यह स्वीकार करते हुए दिखाया गया है कि किस प्रकार उनको तेहरान पहुंचने में मदद की गई और किस प्रकार विस्फोटक पदार्थ उनतक पहुंचाए गये। इस डाक्यूमेंट्री में दाइश के एक आतंकी ने स्वीकार किया कि उसे छह लाख यूरो दिया गए थे। तेहरान के एक अति व्यस्त क्षेत्र दानिशजू पार्क के सामने एक अपार्टमेंट में उनकी बैठकें होती थीं।
गिरफ़्तार किये गए आतंकियों ने स्वीकार किया है कि हमें निर्देश दिया गया था कि तेहरान में धमाके के लिए, तेहरान और उसके आसपास के क्षेत्रों की नंबर प्लेटों वाली गाड़ियां एकत्रित किया जाए। इस डाक्यूमेंट्री में ख़ुफ़िया एजेन्सियों के कर्मियों की ओर से आतंकी गुटों की गतिविधियों और उनकी ओर से विस्फोटक पदार्थों को इधर-उधर ले जाने के लिए बनाई गयी वीडियो भी प्रसाारित की गई है।
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने तेहरान में आत्मघाती हमलों, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में रिमोट कंट्रोल बम धमाके, स्कूलों, अस्पतालों, शापिंग माल, मैट्रो स्टेशनों, बाज़ार और फिर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाना चाहते थे किन्तु समय रहते ही ख़ुफ़िया विभाग के कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। (AK)