लारीजानीः आतंकवाद का सामरिक इस्तेमाल एक रणनीतिक ग़लती है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i16828-लारीजानीः_आतंकवाद_का_सामरिक_इस्तेमाल_एक_रणनीतिक_ग़लती_है
ईरान के संसद सभापति ने सऊदी अरब में होने वाले हालिया आतंकी हमलों की निंदा करते हुए इस तरह की घटनाओं से सामरिक लाभ उठाने के प्रति चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१६ २२:३० Asia/Kolkata
  • लारीजानीः आतंकवाद का सामरिक इस्तेमाल एक रणनीतिक ग़लती है

ईरान के संसद सभापति ने सऊदी अरब में होने वाले हालिया आतंकी हमलों की निंदा करते हुए इस तरह की घटनाओं से सामरिक लाभ उठाने के प्रति चेतावनी दी है।

मंगलवार को ईरानी संसद को संबोधित करते हुए संसद सभापति अली लारीजानी ने कहा, हमने कई बार क्षेत्रीय देशों को चेतावनी दी है कि आतंकवाद का सामरिक इस्तेमाल एक रणनीतिक ग़लती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की नीतियों से भविष्य में इलाक़े में और अधिक समस्याएं उत्पन्न होंगी।

लारीजानी ने पवित्र शहर मदीने में मस्जिदुल-नबी के निकट आतंकी हमले पर खेद व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम मग़रिब की नमाज़ के समय मस्जिदुल-नबी के निकट सुरक्षा मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

उसी समय सऊदी अरब के शिया बहुल शहर क़तीफ़ की एक मस्जिद के सामने एक आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया। इस हमले में किसी नमाज़ी के हताहत या घायल होने की कोई ख़बर नहीं है। msm