अहमद शहीद की छुट्टी होने वाली है
ईरान के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रिपोर्टर अहमद शहीद को पद से हटाया जा सकता है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की न्यायपालिका में मानवाधिकार संस्था के प्रमुख काज़िम ग़रीबाबादी ने अहमद शहीद के शीघ्र परिवर्तन के बारे में कहा कि ईरान के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रिपोर्टर अपनी ज़िम्मेदारी सामप्त होेने से पहले ही पद से हटा दिए जाएंगे।
अहमद शहीद मालदीव के कूटनयिक हैं जिनको संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद ने जून 2011 में ईरान के बारे में मानवाधिकारों का विशेष रिपोर्टर बनाया था। वे अपुष्ट प्रमाणों का सहारा लेकरअबतक ईरान के विरुद्ध कई रिपोर्ट जारी कर चुके हैं।
ईरान के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार परिषद के विशेष रिपोर्टर ने ईरान की छवि ख़राब करने के लिए अपुष्ट प्रमाणों का सहारा लेकर ईरान के विरुद्ध रिपोर्टें तैयार की हैं। उन्होंने आतंकी गुट एमकेओ के तत्वों का सहारा लेकर ईरान में मानवाधिकार की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की।
पश्चिमी देश अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए मानवाधिकार को हथकंडे के रूप में प्रयोग करते हैं। (AK)