तुर्की फ़ैसल के ईरान विरोधी बयान पर फ़िलिस्तीनी गुटों की तीव्र प्रतिक्रिया
सऊदी अरब के गुप्तचर विभाग के पूर्व प्रमुख तुर्की अलफ़ैसल के ईरान विरोधी बयान पर फ़िलिस्तीनी गुटों की ओर से प्रतिक्रिया का क्रम जारी है।
फ़िलिस्तीन की आज़ादी जनमोर्चा संगठन ने तुर्की अलफ़ैसल के पेरिस में आतंकवादी संगठन एमकेओ की बैठक में दिए गए बयान की भर्त्सना की है।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, फ़िलिस्तीन की आज़ादी जनमोर्चा ने मंगलवार को एक बयान में, तुर्की फ़ैसल के ईरान विरोधी बयान को ज़ायोनी दुश्मन के दृष्टिकोण से समन्वित और वास्तविकता को बदलने के लिए दिया गया बयान बताया।
फ़िलिस्तीन की आज़ादी जनमोर्चा ने बल दिया कि तुर्की अलफ़ैसल कुछ अरब देशों के साथ मिलकर अरब राष्ट्रों और ज़ायोनी शासन के बीच मुख्य झड़प को शिया-सुन्नी मुसलमानों के बीच धार्मिक झड़प में बदलने की कोशिश में लगे हैं।
फ़िलिस्तीन की आज़ादी जनमोर्चा ने कहा कि तुर्की अलफ़ैसल का यह बयान कि ईरान की ओर से प्रतिरोध बल को समर्थन, क्षेत्र में उपद्रव का कारण बना है, प्रतिरोध की छवि को ख़राब करने के लिए दिया गया बयान है। इसी प्रकार इस बयान का मुख्य लक्ष्य, फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इस्राईल के अपराधों पर पर्दा डालना है।
ज्ञात रहे इससे पहले फ़िलिस्तीन के इस्लामी जेहाद आंदोलन और फ़िलिस्तीन अहरार आंदोलन ने भी सऊदी अरब के गुप्तचर विभाग के पूर्व प्रमुख तुर्की अलफ़ैसल के ईरान विरोधी बयान को रद्द करते हुए इसे ज़ायोनी शासन के हितों की सेवा में दिया गया बयान कहा है।(MAQ/T)