ईरान के साथ असैन्य परमाणु सहयोग मुमकिन है, फ़्रांस
फ़्रांस ने कहा है कि परमाणु समझौते जेसीपीओए के नतीजे में ईरान के साथ हर प्रकार के असैन्य परमाणु सहयोग की संभावना मौजूद है।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, फ़्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पेरिस 14 जुलाई 2015 को हुई परमाणु सहमति के पूरी तरह से लागू होने और इसके नतीजे में ईरान के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय पाबंदियों के उठाए जाने का, समर्थन करता है। यह सहमति ईरान के साथ असैन्य परमाणु सहयोग में विस्तार का मार्ग समतल हुआ है।
फ़्रांसीसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने, इंटरनेश्नल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर परियोजना में ईरान के शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ईरान को इस सवाल का जवाब ख़ुद इस संगठन से पूछना चाहिए।
थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर परियोजना, परमाणु फ़्यूजन रिएक्टर निर्माण की सबसे बड़ी परियोजना है (MAQ/T)