सऊदी सरकार की ईंट से ईंट बजा सकते हैं, एडमिरल फदवी
आईआरजीसी की नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अगर हम चाह जाएं तो रात होने से पहले आले सऊद की सरकार को तबाह कर सकते हैं।
जनरल अली फदवी ने कहा कि ईरान के विरुद्ध आठ वर्षीय युद्ध के दौरान हमारा असली दुश्मन, इराक़ नहीं था और आज भी हमारा दुश्मन, सऊदी अरब नहीं है और यदि कुछ लोग, अमरीका की जगह सऊदी अरब को हमारा दुश्मन बताना चाह रहे हैं तो यह दरअस्ल विदेशी प्रभाव का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग अमरीका और इस्राईल की जगह सऊदी अरब को हमारा दुश्मन सिद्ध करना चाहते हैं जबकि हम अगर चाहें तो रात होने से पहले ही सऊदी सरकार की ईंट से ईंट बजा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि सऊदी अरब के पास बड़े - बड़े युद्धपोत हैं लेकिन इन बरसों में हमें वह कभी फार्स की खाड़ी में नज़र नहीं आए बस कभी कभी लाल सागर जाते हुए वह हुरमुज़ स्ट्रेट से गुज़रते हैं किंतु वह गश्त कभी नहीं लगाते।
उन्होंने कहा कि फार्स की खाड़ी का कोई भी देश या फार्स की खाड़ी सहकारिता परिषद का कोई भी सदस्य ईरान के लिए खतरा बनने की योग्यता नहीं रखता और यह बात उन्हें भी अच्छी तरह से मालूम है।
जनरल फदवी ने कहा कि अस्ल खतरा अमरीका की ओर से है और अगर कोई दूसरा खतरा होगा भी तो वह इसी खतरे के अंर्तगत है इस लिए खतरे की अस्ल जड़ अमरीका है। (Q.A.)