अमरीका अपने वादे निभाए, विदेशमंत्री
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका, परमाणु समझौते का पालन नहीं कर रहा है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को तेहरान में पत्रकारों से एक वार्ता में कहा है कि अमरीकी कांग्रेस में ईरान विरोधी विधयक पेश करने का मक़सद ईरान के साथ सहयोग के बारे में विश्व समुदाय में चिंता पैदा करना है।
विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकी दुनिया को यह दिखाना चाहते हैं कि ईरान के साथ संबंध महंगा साबित होगा।
विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकी कांग्रेस की इस प्रकार की कार्यवाहियां, प्रचारिक हैं और अमरीकियों को अच्छी तरह से मालूम है कि इस प्रकार के विधेयक सेनेट में पारित नहीं होंगे और अगर वहां पारित भी हो जाएं तो अमरीकी राष्ट्रपति परमाणु समझौते के आधार पर उस विधेयक को वीटो करने पर प्रतिबद्ध हैं।
विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकी सरकार को परमाणु समझौते के अनुसार अपने वादे पूरे करने चाहिए और कांग्रेस के विधेयकों को जेसीपीओए की राह में बाधा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। (Q.A.)