ईरान ने की म्यूनिख़ हमले की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i18463-ईरान_ने_की_म्यूनिख़_हमले_की_निंदा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जर्मनी के म्यूनिख़ नगर में हुई आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जर्मनी की सरकार और जनता के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१६ ०७:०० Asia/Kolkata
  • ईरान ने की म्यूनिख़ हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जर्मनी के म्यूनिख़ नगर में हुई आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जर्मनी की सरकार और जनता के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

बहराम क़ासेमी ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी घटना हर स्थिति में निंदनीय है।  उन्होंने कहा कि देशों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने बल देकर कहा कि इस समय व्यापक स्तर पर निर्दोष लोगों का जनसंहार किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद, मानवता के माथे पर कलंक का टीका है।  उन्होंने कहा कि इस बारे में दोहरा व्यवहार अपनाने जैसी नीति ने आतंकवाद को विस्तृत किया है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार की रात जर्मनी के म्यूनिख़ नगर में एक व्यापारिक केन्द्र पर किये गए हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए।  हालांकि कुछ संचार माध्यमों ने मृतकों की संख्या 15 बताई है।