इराक़ के काज़मैन में धमाके आलोचनीय, ईरान
Jul २४, २०१६ २१:४९ Asia/Kolkata
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक के काज़मैन नगर में धमाके की कड़ी आलोचना की है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने रविवार को उत्तरी बगदाद के काज़मैन नगर में धमाकों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध इराक़ी सरकार की मदद, एक अंतराष्ट्रीय दायित्व है।
याद रहे रविवार की सुबह काज़मैन में हुए बम धमाकों में मारे जाने वालों की संख्या 21 हो गयी है।
आतंकवादी संगठन दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। (Q.A.)
टैग्स