ईरान में अलक़ाएदा के तत्वों की मौजूदगी का दावा निराधारः क़ासेमी
ईरान में अलक़ाएदा के तत्वों की मौजूदगी पर आधारित अमरीका के दावे पर तेहरान ने कहा है कि उसे इस तरह के तत्वों की मौजूदगी की कोई सूचना नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने पत्रकारों के इस सवाल पर कि अमरीका ने अभी हाल में यह दावा किया है कि ईरान में आतंकवादी गुट अलक़ाएदा के 3 सद्स्य हैं जिनपर उसने पाबंदी लगायी है, कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान को इस तरह के लोगों की मौजूदगी की कोई सूचना नहीं है।
बहराम क़ासेमी ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, आतंकवादी गुटों से निपटने के अपने संकल्प पर हमेशा बल देता आया है और इस संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के परिप्रेक्ष्य में उसने सभी ज़रूरी क़दम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि अमरीका इस तरह के दावे करने के बजाए, इस बारे में सटीक जानकारी देकर व्यवहारिक रूप से आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ समन्वित अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों का मार्ग समतल करे। (MAQ/N)