क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण विदेशी हस्तक्षेपः ईरान
ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि क्षेत्र विशेषकर अफ़ग़ानिस्तान में अशांति का कारण विदेशी सैनिकों का हस्तक्षेप है।
अब्दुर्रेज़ा रहमानी फ़ज़्ली ने मश्हद में ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती अधिकारियों की बैठक के समापन समारोह में कहा कि दोनो देशों के बीच सुरक्षा के विषय को इन्हीं दोनो पड़ोसी देशों द्वारा हल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय क्षेत्र विशेषकर मध्यपूर्व को जिस संकट का समाना है वह भी विदेशियों के हस्तक्षेप की ही देना है।
ईरान के गृहमंत्री ने बल देकर कहा कि इस बात की अनुमति न दी जाए कि विदेशी, क्षेत्रीय देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि हस्तक्षेप करने वालों को क्षेत्रीय देशों के संविधान और यहां की संप्रभुता का सम्मान वैसे ही करना चाहिए जैसा वे अपने लिए चाहते हैं।