सऊदी अरब, मिना घटना की ज़िम्मेदारी स्वीकार करे, विदेशमंत्रालय
-
24 सितम्बर 2015 में सऊदी अरब में कई हज़ार हाजी भगदड़ में मारे गये थे।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी सरकार को पिछले साल मिना में होने वाली दुर्घटना की ज़िम्मेदारी गंभीरता के साथ स्वीकार करनी चाहिए।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पिछले साल हज के दौरान मिना में घटने वाली दुर्घटना के ज़िम्मेदारी अयोग्य सऊदी अधिकारी हैं और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मिना त्रासदी के प्रभावित 120 परिवारों की ओर से विदेशमंत्रालय के नाम लिखे गये पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशमंत्रालय इस मामले को कानूनी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का ज़िम्मेदार है और वह यह काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ में यह मुद्दा उठाए जाने के अलावा ईरान और अन्य देशों के कानूनी विशेषज्ञों से भी चर्चा जारी है।
याद रहे 464 ईरानी सहिज हज़ारों हाजी, पिछले साल 24 सितम्बर को बक़रईद के दिन मिना नामक स्थल में धार्मिक संस्कार के दौरान सऊदी अधिकारियों की लापरवाही के कारण मारे गये थे। (Q.A.)