ईरान ने की क्वेटा में आतंकी कार्यवाही की कड़ी निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20182-ईरान_ने_की_क्वेटा_में_आतंकी_कार्यवाही_की_कड़ी_निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के क्वेटा नगर के केंद्रीय अस्पताल के सामने हुई आतंकी कार्यवाही की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१६ ११:२२ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की क्वेटा में आतंकी कार्यवाही की कड़ी निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के क्वेटा नगर के केंद्रीय अस्पताल के सामने हुई आतंकी कार्यवाही की निंदा की है।

बहराम क़ासेमी ने पाकिस्तान की सरकार, जनता और विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना जताते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकवाद और चरमपंथ से निपटने की शैली आतंकवाद और हिंसा में वृद्धि का कारण है।  उन्होंने कहा कि बड़े खेद की बात है कि इस क्षेत्र की कुछ सरकारों के समर्थन के साथ यह प्रक्रिया जारी है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विश्व समुदाय और क्षेत्र के सभी जागरूक लोगों को आतंकी कार्यवाहियों को तुरंत रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए और सभी साधनों से लाभ उठाना चाहिए। बहराम क़ासेमी ने कहा कि ईरान का मानन है कि दोहरे मानकों से दूर रहकर और वैश्विक संकल्प से ही आतंकवाद को पराजित किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि सोमवार को पाकिस्तान के नगर क्वेटा के सिविल अस्पताल के सामने एक आतंकी विस्फोट हुआ था जिसमें 93 लोग मारे गए और दसियों घायल हो गए थे। मरने वालों में अनेक वकील और दो पत्रकार भी शामिल हैं जबकि अनेक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। (HN)