विदेशमंत्री की तुर्की यात्रा, अर्दोगान से भेंट, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति से अन्क़रा में भेंट की है।
विदेशमंत्री शुक्रवार को अन्करा पहुंचे और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोंगान से भेंट में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह के बाद किसी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी की यह पहली तुर्की यात्रा है।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान और ईरानी विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के मध्य होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता के ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार तुर्की पहुंचने पर इस देश के अपने समकक्ष मौलूद चावूश ओग़लू से भी भेंट की और उसके बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया।
इस संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में ईरानी विदेशमंत्री ने ईरान व तुर्की के संबंधों को मज़बूत और व्यापक बताया तथा विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग में वृद्धि की इच्छा प्रकट की।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने तुर्की के विदेशमंत्री के साथ राष्ट्रपति भवन में स्थित मिल्लत मस्जिद जाकर तुर्की के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ जुमा की नमाज़ पढ़ी।
तुर्की में नाकाम विद्रोह की ईरान ने आलोचना की थी और इस देश की सरकार और जनता का समर्थन किया था। (Q.A.)