आतंकवाद के विरुद्ध तेहरान, दमिश्क़ व मास्को का संयुक्त सहयोग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20911-आतंकवाद_के_विरुद्ध_तेहरान_दमिश्क़_व_मास्को_का_संयुक्त_सहयोग
ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवाद के विरुद्ध ईरान, सीरिया व दमिश्क़ का संयुक्त सहयोग व्यापक रूप से जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०१६ १४:०० Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के विरुद्ध तेहरान, दमिश्क़ व मास्को का संयुक्त सहयोग

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवाद के विरुद्ध ईरान, सीरिया व दमिश्क़ का संयुक्त सहयोग व्यापक रूप से जारी है।

कैवान ख़ुसरवी ने सीरिया में आतंकी गुटों के विरुद्ध ईरान व रूस के सहयोग के बारे में कहा कि ईरान, रूस, सीरिया व प्रतिरोधक मोर्चे ने सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त सहयोग काफ़ी पहले से आरंभ कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के आरंभ होने के बाद से उच्च स्तर पर राजनैतिक व सुरक्षा संबंधी अधिकारियों तथा सैन्य कमांडरों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान, रूस व सीरिया की सैन्य, गुप्तचर, प्रशिक्षण व अन्य सुविधाएं व क्षमताएं उनके संयुक्त सहयोग के लिए उपलब्ध कराई गईं।  उन्होंने कहा कि रणक्षेत्र में मिलने वाली प्रगति के दृष्टिगत यह फ़ैसला किया जाएगा कि यह सहयोग कबतक जारी रहेगा।

इसी परिप्रेक्ष्य में ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने, ईरान द्वारा सीरिया में आतंकियों पर हमले के लिए रूस को अपनी वायुसीमा और संभावनाएं उपलब्ध कराए जाने संबंधी ख़बरों के बारे कहा कि सीरिया में आतंकवाद से संघर्ष के बारे में ईरान व रूस का सहयोग रणनैतिक है। (HN)