ईरान के शक्तिशाली हथियार, इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन के लिए, रक्षा मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21100-ईरान_के_शक्तिशाली_हथियार_इस्लामी_प्रतिरोध_आंदोलन_के_लिए_रक्षा_मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान के शक्तिशाली हथियार प्रतिरोध आंदोलन को दिये जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१६ २२:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान के शक्तिशाली हथियार, इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन के लिए, रक्षा मंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान के शक्तिशाली हथियार प्रतिरोध आंदोलन को दिये जाएंगे।

ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन देहक़ान ने जुमा की नमाज़ से पहले अपने भाषण में कहा कि ईरान, प्रतिरोध मोर्चे को जो हथियार और उपकरण देता है उनकी ताक़त और प्रभाव, विश्व की सैन्य शक्तियों द्वारा विरोधियों को दी जाने वाली चीज़ों से अधिक है। 

ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा कि अमरीका क्षेत्र में अशांति व अस्थिरता पैदा करना चाहता है ताकि ज़ायोनी शासन की सुरक्षा को निश्चित बनााया जा सके। 

उन्होंने कहा कि आतंकवादी और कट्टरपंथी गुटों को बनाना और इस्लामी की छवि खराब करना क्षेत्र में संकट पैदा करने के लिए योजना का हिस्सा है। 

ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा कि अमरीका और उसके अरब और पश्चिमी समर्थकों ने यह भी कोशिश की कि इस्लामी देशों को इस्लाम और ईरान की इस्लामी व्यवस्था के खिलाफ खड़ा कर  दें और क्षेत्रीय देशों विशेषकर सऊदी अरब की पूंजी को हथियारों की खरीदारी और इन देशों की छावनियां बनाने में खर्च कर दें किंतु उनकी योजनाओं पर पानी फिर गया गया है। (Q.A.)