राजनैतिक व आर्थिक शिष्टमंडल के साथ ज़रीफ़ का लैटिन अमरीका का दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21220-राजनैतिक_व_आर्थिक_शिष्टमंडल_के_साथ_ज़रीफ़_का_लैटिन_अमरीका_का_दौरा
ईरान के विदेश मंत्री एक उच्चस्तरीय राजनीतिक व आर्थिक शिष्ट मंडल के साथ रविवार को तेहरान से हवाना के लिए रवाना हो गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २१, २०१६ १०:५२ Asia/Kolkata
  • राजनैतिक व आर्थिक शिष्टमंडल के साथ ज़रीफ़ का लैटिन अमरीका का दौरा

ईरान के विदेश मंत्री एक उच्चस्तरीय राजनीतिक व आर्थिक शिष्ट मंडल के साथ रविवार को तेहरान से हवाना के लिए रवाना हो गए।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ लैटिन अमरीका के अपने पहले दौरे में क्यूबा के बाद निकारागुआ, इक्वाडोर, चिली, बोलीविया और वेनेज़ुएला जाएंगे। ज़रीफ़ के अनुसार इन यात्राओं का उद्देश्य लैटिन अमरीका के विभिन्न देशों के साथ ईरान के राजनैतिक व आर्थिक संबंधों को विस्तृत करना है।

ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ की लैटिन अमरीका के छः देशों की इस यात्रा में राजनैतिक शिष्टमंडल के साथ 60 सदस्यीय व्यापारिक व आर्थिक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपिनयों के निदेशक व उद्यमी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि लैटिन अमरीका में 39 देश हैं और उसकी आबादी 60 करोड़ है। (HN)