लैटिन अमरीका में एशिया से ज़्यादा ईरान का प्रतिनिधित्व हैः ज़रीफ़
Aug २२, २०१६ १९:१२ Asia/Kolkata
विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान लैटिन अमरीकी देशों के साथ सहयोग में विस्तार चाहता है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को क्यूबा की राजधानी हवाना पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में बल दिया कि उनका लैटिन अमरीकी देशों का दौरा इस क्षेत्र के देशों की ईरान की नज़र में अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने क्यूबा और ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से क्रमशः 50 और 30 साल की पाबंदियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, हमेशा क्यूबा की पीड़ित जनता व सरकार के साथ रहा है।
ईरानी विदेश मंत्री एक हफ़्ते के 6 लैटिन अमरीकी देशों क्यूबा, निकारागुआ, बोलिविया, चिली, इक्वाडोर और वेनेज़ोएला के दौरे पर गए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के इस दौरे में उनके साथ 120 सदस्यीय राजनैतिक व आर्थिक शिष्टमंडल भी गया है। (MAQ/N)
टैग्स