सरकार इमाम ख़ुमैनी के मार्ग पर आगे बढ़ रही हैः रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनकी सरकार का उद्देश्य इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी के मार्ग पर आगे बढ़ना और वरिष्ठ नेता के दिशानिर्देशों का पालन करना है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपनी सरकार के मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ "सरकार सप्ताह" के पहले दिन इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर उपस्थित होकर कहा, आज सरकार यह साबित करना चाहती है कि इमाम ख़ुमैनी का मार्ग वह मार्ग है जिस पर चल कर राष्ट्र अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सकता है। ईरान के राष्ट्रपति का कहना था कि हमेशा से ही "सरकार सप्ताह" की शुरुआत इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर होती रही है और इस साल भी उनकी सरकार इस्लामी क्रांति के संस्थापक के मज़ार से चौथे साल सरकार सप्ताह के कार्यक्रमों की शुरुआत कर रही है। रूहानी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगले साल राष्ट्र, शांति व एकता के साथ आर्थिक प्रगति करते हुए, आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगा।
ईरान में "सरकार सप्ताह" के अवसर पर हर सरकार अपनी योजनाओं और गतिविधियों को जनता के सामने रखती है। यह सप्ताह जनता और अधिकारियों के बीच एकजुटता का प्रतीक है, इस अवसर पर विभिन्न आर्थिक एवं विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाता है। msm