चिली की राष्ट्रपति से ईरानी विदेश मंत्री की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21689-चिली_की_राष्ट्रपति_से_ईरानी_विदेश_मंत्री_की_मुलाक़ात
ईरान के विदेश मंत्री ने लैटिन अमरीकी देशों की अपनी यात्रा में गुरुवार को चिली की राष्ट्रपति मिशेल बेचलेट से मुलाक़ात की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१६ १०:४१ Asia/Kolkata
  • चिली की राष्ट्रपति से ईरानी विदेश मंत्री की मुलाक़ात

ईरान के विदेश मंत्री ने लैटिन अमरीकी देशों की अपनी यात्रा में गुरुवार को चिली की राष्ट्रपति मिशेल बेचलेट से मुलाक़ात की।

इस मुलाक़ात में मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान चिली के साथ राजनैतिक संबंधों के विस्तार के साथ ही आर्थिक संबंधों में भी वृद्धि चाहता है और इसी लिए उनके साथ एक बड़ा आर्थिक शिषटमंडल भी चिली की यात्रा कर रहा है। इस मुलाक़ात में चिली की राष्ट्रपति मिशेल बेचलेट ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के पास अत्यधिक अनुभव व संभावनाएं हैं जिन्हें वे एक दूसरे से साझा कर सकते हैं। उन्होंने विदेश मंत्री ज़रीफ़ की चिली की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि उनका देश इस्लामी गतणंत्र ईरान के साथ संबंध विस्तार का इच्छुक है।

 

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री चिली के विदेश मंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात करके विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के बारे में विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्री ज़रीफ़ चिली की यात्रा पूरी करके बोलिविया पहुंच चुके हैं जहां वे इस देश के विभिन्न अधिकारियों से राजनैतिक व आर्थिक संबंध विस्तार के मार्गों की समीक्षा करेंगे। (HN)