सीरिया में धमाका, ईरान ने आलोचना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i22708-सीरिया_में_धमाका_ईरान_ने_आलोचना_की
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया में तकफीरी आतंकवादियों और उनके वहाबी समर्थकों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाया जाना, सैन्य कार्यवाही और राजनीतिक प्रक्रिया में उनकी पराजय का चिन्ह है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१६ २१:५७ Asia/Kolkata
  • सीरिया में धमाका, ईरान ने आलोचना की

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया में तकफीरी आतंकवादियों और उनके वहाबी समर्थकों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाया जाना, सैन्य कार्यवाही और राजनीतिक प्रक्रिया में उनकी पराजय का चिन्ह है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले धमाकों  और आतंकवादी हमलों की आलोचना की। 

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों की पराजय के कारण सीरिया और यमन में आए दिन  हमले हो रहे हैं। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इस प्रकार के लज्जाजनक अपराधों के ज़िम्मेदारों और उनके समर्थकों की अनदेखी खत्म करते हुए अपने एतिहासिक, कानूनी और मानवीय कर्तव्यों का पालन करना और तकफीरी आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प करना चाहिए। (Q.A.)