मिना के शहीदों के ख़ून की क़ीमत लेकर रहेंगेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i22945-मिना_के_शहीदों_के_ख़ून_की_क़ीमत_लेकर_रहेंगेः_ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि मिना के शहीदों का अधिकार हासिल करने की फ़ाइल खुली हुई और शहीदों के अधिकार लेकर रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१६ १२:११ Asia/Kolkata
  • मिना के शहीदों के ख़ून की क़ीमत लेकर रहेंगेः ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि मिना के शहीदों का अधिकार हासिल करने की फ़ाइल खुली हुई और शहीदों के अधिकार लेकर रहेंगे।

हसन क़शक़ावी ने वरिष्ठ नेता के मिना घटना से संबंधित बयान का हवाला दिया जिसमें वरिष्ठ नेता ने कहा है कि मिना घटना भूलनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता के इस बयान का अर्थ यह है कि राजनैतिक, अंतर्राष्ट्रीय, कूटनैतिक, मीडिया और फिर क़ानूनी स्तर पर इस विषय को उठाया जाए। हसन क़श्क़ावी ने इस बात का उल्लेख किया कि विदेश मंत्रालय ने मिना घटना को सभी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाया है, कहा कि विभिन्न स्तरों पर 570 आधिकारिक व अनौपचारिक मुलाक़ातों में मिना मामले को उठाया गया कि जिसका अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राजनैतिक असर भी हुआ है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के इस अधिकारी ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि न्यायिक कार्यवाही में लम्बा समय लगता है, कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधित्व के ज़रिए दुनिया के कोने-कोने में और इसी प्रकार देश के भीतर वकीलों व विधि विशेषज्ञों के साथ मिना मामले पर बात हुयी। इन सब लोगों का यह मानना है कि इस मामले को हेग के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय और इंटरनेश्नल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में इसलिए नहीं उठाया जा सकता है क्योंकि इन दोनों संस्थाओं में ईरान और सऊदी अरब की सदस्यता की प्रक्रिया पूरी नहीं है। (MAQ/N)