पवित्र रक्षा सप्ताह राष्ट्रीय दृढ़ता का परिचायक है: डॉ अली लारीजानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद के अध्यक्ष डॉक्टर अली लारीजानी ने पवित्र रक्षा सप्ताह को इस्लामी क्रांती के दुश्मनों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय दृढ़ता का परिचायक बताया है।
संसद सभापति अली लारीजानी ने तेहरान में पवित्र रक्षा सप्ताह के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पवित्र रक्षा ईरान के लिए महान उपलब्धियों को अपने साथ लिए हुए है। उन्होंने कहा कि पवित्र रक्षा से ईरानी राष्ट्र को सबसे अधिक लाभ यह हुआ है कि अगर आज ईरान पर कोई अतिक्रमण होता है तो दुश्मनों को एक एकजुट राष्ट्र का सामना करना होगा और यह बात ईरानी जनता के लिए बड़ी पूंजी है।
लारीजानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज क्षेत्र के कुछ देशों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कोई ग़लती न करे और न ही किसी धोखे में आएं क्योंकि यह बात सिद्ध हो चुकी है कि बाहर के कुछ देश क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देशों को इससे सावधान रहना चाहिए ताकि वे दुश्मनों के हाथों इस्तेमाल न हो जाएं।
लारीजानी ने कहा कि हम यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि क्षेत्र के देश पवित्र रक्षा के दौरान इराक़ के पूर्व तनाशाह सद्दाम के लिए अपने समर्थन का परिणाम देख चुके हैं। संसद सभापति ने क्षेत्र के कुछ देशों को संबोधित करते हुए कहा कि समय से सबक लें और अतीत की गलतियां को न दोहराएं क्योंकि शक्तिशाली ईरान ने कभी भी अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध में आक्रामकता नहीं दिखाई है। लेकिन कुछ देशों ने युद्ध के समय में इराक़ का साथ दिया और वे कठिनाइयों में भी गिरफ़्तार हुए।
उन्होंने पवित्र रक्षा सप्ताह के अवसर पर शहीदों और ईरान के जियालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पवित्र रक्षा एक असाधारण घटना थी क्योंकि एक राष्ट्र जिसने जल्द ही क्रांति की थी और उसके सामने कई मुश्किलें थीं इसके बावजूद उसने दुश्मन का मुक़ाबला किया। (RZ)